Har Ghar Tiranga Shayari - हर घर तिरंगा शायरी

इरादा मजबूत बनाएंगे, हर घर तिरंगा लहराएंगे। मेरे देश आन बान तिरंगा, आसमां तक पहुँचाएगे।

और रंग भर दू, फीका ना पड़ने दू तिरंगे को कभी। अटल हो ये इरादा, हर घर तिरंगा लहराएगा अभी।

आखिरी ख्वाहिश दिल की, हर घर लहराए तिरंगा प्यारा। कभी इसकी शान में खलल ना पड़े, के वजूद है ये हमारा।

नगर नगर शहर शहर, हर घर लहराए तिरंगा हमारा। हर किसी का ये नारा, तिरंगा हो सबको जान से प्यारा।

हर घर तिरंगा लहराएगा, आसमान तीन रंग का नज़र आएगा। क्या खूब नज़ारा होगा, जब तिरंगा देश की शान में मुस्कुराएगा।

चले आओ सब मिलकर, आजादी का महोत्सव आज मनाए। शहीदों के लिए भर आँखों में पानी, हर घर तिरंगा लहराए।

सनन सनन बहती रहे पवन, लहर लहर लहराए तिरंगा। गरीब हो या चाहे अमीर, मेरे देश का हर घर गाए तिरंगा।

तिरंगे की आन में मर मिटे, मेरे देश के जवान। उनकी याद में, हर घर होगा तिरंगे का निशान।