बर्फबारी की बात आये तो भारत कहाँ पीछे रहता है, भारत में बर्फबारी का नजारा उत्तरी भारत में सबसे ज्यादा देखने को मिलता है।
उत्तरी भारत में ऐसे कई टूरिस्ट प्लेस हैं, जहां का बर्फबारी का नजारा देख के दिल कहता है 'वाह क्या बात है'।
भारत में बर्फबारी का नजारा उत्तरी भारत में सबसे ज्यादा देखने को मिलता है। उत्तरी भारत में ऐसे कई टूरिस्ट प्लेस हैं, जहां का बर्फबारी का नजारा देख के दिल गद गद हो जाता है।
अगर आप भारत में उन जगहों के बारे में जानना चाहते हैं, जहां बर्फ सबसे ज्यादा देखने को मिलती है, ऐसे हिल स्टेशन की जानकारी यहाँ से प्राप्त करें।
गुलमर्ग की तुलना अक्सर जन्नत (स्वर्ग) से की जाती रही है और ऐसा कहना कुछ गलत भी नहीं है। एक बार बर्फ से ढक जाने के बाद पूरी घाटी जो बचपन में सुनते थे परियों की कहानी वो असली लगती है।
गुलमर्ग भारत में सबसे अच्छे स्कीइंग स्थलों और बर्फबारी वाले स्थानों में से एक होने के लिए बेहद प्रसिद्ध है।
लोग यहां स्कीइंग, स्नोबोर्डिंग, प्रसिद्ध गोंडोला केबल सवारी और ट्रेकिंग जैसी कई साहसिक खेल गतिविधियों में शामिल होने आते हैं।
आप यहां से भारत की सबसे ऊंची पर्वत चोटी, कंचनजंगा पर्वत के मनोरम दृश्यों का भी आनंद ले सकते हैं। अक्टूबर से मार्च तक यहाँ बर्फबारी का दृश्य लुभावना होता है।