आसाम के तीन जिलों को मिलाकर बना है ये मेघालय, मेघालय पूर्वोत्तर भारत के सबसे खूबसूरत राज्य में से एक है, जिसकी राजधानी शिलांग है।
मेघालय हिल स्टेशन हिमालय की तरह शांतिपूर्ण और सुंदर है। यहां की खूबसूरत परिसर और प्रकृति की अनोखी सुंदरता आपके अदरक लाती है। यहां प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटकों को अपूर्व अनुभव देने वाले खूबसूरत पहाड़ों के साथ-साथ जंगल, झरने, नदियाँ और जलवायु भी खींचते हैं। यह जगह हर संख्या के पर्यटकों को आकर्षित करती है और उन्हें आराम और सुकून का अनुभव कराती है।
मेघालय हिल स्टेशन अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के साथ-साथ स्थानीय जीवन और संस्कृति से भी परिचित कराता है। यहां लोगों की भाषा, भोजन, परिधान और रहन-सहन से आपका परिचय होगा। इस जगह में आपको अपने जीवन में एक अनोखा अनुभव मिलेगा जहां आप पर्यटन, सांस्कृतिक विस्तार, और स्थानीय जीवन से जुड़ी अन्य गतिविधियों का अनुभव करेंगे।
प्रकृति के प्रेमियों के मेघालय में घूमने लायक बेहद ही खूबसूरत दर्शनीय स्थल और पर्यटन स्थल मौजूद हैं, जिन्हें घूमने के लिए हर साल लाखों लोगों की भीड़ लगी रहती है।
मेघालय राज्य की कला, संस्कृति, समृद्धि पूरे विश्व में विख्यात है। मेघालय भारत के बेहद हि खूबसूरत और समृद्ध राज्य में से एक है, जो कि भारत को और भी जानकार बनाने के लिए मददगार है।
Meghalaya Shillong
मेघालय की राजधानी शिलांग भारत के पूर्वोत्तर भाग में मौजूद एक हिल स्टेशन है। सुंदरता और संस्कृति के अलावा शिलांग को मेघालय के प्रवेश द्वार के रूप में भी जाना जाता है। शिलांग सबसे ऊंचा झरना, सुंदर परिदृश्य, संस्कृति, भारी वर्षा, इत्यादि के लिए प्रसिद्ध है। शिलांग को ‘बादलों के शहर’ के नाम से भी जाना जाता है। यह शहर अपनी सुंदरता परंपरा और संस्कृति के लिए जाना जाता है।
Meghalaya मावसई गुफा
मेघालय राज्य में जितनी ज्यादा हरियाली मौजूद है, उतना ही अधिक रहस्यमय और अद्भुत स्थान भी मौजूद है। इन्हीं अद्भुत और रहस्यमय स्थान में से एक है मावसई गुफा। यह गुफा भूल भुलैया की तरह प्रतीत होती है। इस गुफा में चमकती हुई रौशनी और अनगिनत पत्थर भी देखने को मिलते हैं। इस गुफा की लंबाई करीब 150 किलोमीटर है। और यह गुफा चेरापूंजी के केंद्र से लगभग 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।मावसई गुफा मेघालय में मौजूद लोकप्रिय स्थान में से एक है।
Meghalaya तुरा शहर
तुरा शहर पश्चिमी गारो हिल्स जिले में स्थित एक पहाड़ी शहर है। तुरा में आनंदित करने वाले झरने, नोकेरेक नेशनल पार्क है। तुरा शहर एक घाटी है, जो तुरा हिल्स की तलहटी में स्थित है।
यहां के नेशनल पार्क में अलग अलग तरह के जानवर देखने को मिलते हैं जैसे कि- तेंदुआ, सुनहरी बिल्ली, जंगली भैंस, तीतर, इत्यादि शामिल है। और इसके अलावा भी यहां की पहाड़ी जंगलों में पक्षियों की बहुत सी आबादी देखने को मिलते हैं।
Meghalaya चेरापूंजी
चेरापूंजी के बारे में तो बचपन में खूब पढ़ा होगा, इसे सोहरा भी कहा जाता है, भारत के राज्य मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले में मौजूद एक उपविभागीय शहर है। चेरापूंजी और उसके आसपास के शहर में रहने वाले स्थानीय लोगों को खासी के नाम से जाना जाता है। चेरापूंजी शहर द्वारा अधिकतम वर्षा प्राप्त करने वाले शहर का विश्व रिकॉर्ड भी बनाया गया है। चेरापूंजी में ही भारत का सबसे साफ गांव मावलिननॉंग मौजूद है, जोकि मेघालय के प्रसिद्धि में चार चाँद लगता है।
Meghalaya दावकी झील
दावकी झील मेघालय के पश्चिम जिले में स्थित एक जयंतिया हिल्स है। दावकी भारत और बांग्लादेश की सीमा पर स्थित है। इसी कारण से दावकी झील भारत और बांग्लादेश के बीच व्यापार करने का एक प्रमुख केंद्र बना हुआ है।
बसंत महीने के दौरान दावकी पर्यटन स्थल के रूप में बेहद हि सुंदर प्रतीत होता है। दावकी झील पर नाव की सवारी की प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाता है। इस जगह की खूबसूरती, हरियाली, नदी, ठंडे पानी, ब्रिज, इत्यादि चीजें पर्यटकों को आकर्षित करती हैं।
Meghalaya एलिफेंट फॉल
इस जगह को एलिफेंट फॉल इस लिए कहते हैं, यहाँ एक विशाल चट्टान हुआ करती थी जो दिखने में हाथी जैसी थी, दुर्भग्यवश ये आज नहीं है 1987 में आये भूकंप में ये नष्ट हो गई। एलीफेंट फॉल खासी जिले के मुख्य शहर में स्थित है। इस जगह को पर्यटकों के लिए स्वर्ग भी माना जाता है। एलीफेंट फॉल के आस पास बेहद सुंदर जलप्रापात, पेड़ पौधे, और सुंदर नजारे मौजूद है जो कि काफी ज्यादा मनमोहक प्रतीत होते हैं।
Meghalaya जवाई शहर
जवाई शहर मेघालय के बेहद सुंदर पर्यटन स्थलों में से एक है। जवाई शहर विशाल विरासत और संस्कृति से परिपूर्ण है, जो कि वहां रह रहे लोगों की जीवनशैली को भलीभांति दर्शाता है। यह शहर जयंतिया हिल्स में स्थित हैं। यहां की प्राकृतिक सुंदरता का नजारा बहुत ही खूबसूरत होता है।
जवाई शहर में भी एक से एक पर्यटन स्थल मौजूद हैं, जिन्हें घूमना पर्यटकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। और उन प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में थडलास्केन झील और लालोंग पार्क शामिल है।
Meghalaya बाघमारा
बाघमारा मेघालय के देखने लायक जगहो में शामिल है। बाघमारा स्थान बहुत सारे वनस्पतियों और जीवन से समृद्ध है। इसके अलावा भी इस स्थान पर अन्य कई झील, नदियां, पहाड़ियां, इत्यादि आकर्षक स्थान शामिल है।
बाघमारा स्थान पर रिजर्व फॉरेस्ट भी मौजूद है, जहां पर लंगूर, हाथियां और कुछ पक्षियों की प्रजातियां देखने को मिलती हैं।
Meghalaya मौसिनराम
मौसिनराम गांव शिवलिंगम के आकार की है। यहां की हरियाली और सुंदरता मन को मोहने वाली है। खास तौर पर प्राकृतिक प्रेमियों और बारिश का लुफ्त उठाने वाले लोगों के लिए यह जगह स्वर्ग से कम नहीं है। मौसिनराम चेरापूंजी शहर के नजदीक में स्थित है।