Table of Contents
Best Hill Station कश्मीर का गुलमर्ग
बर्फबारी की बात आये तो भारत कहाँ पीछे रहता है, भारत में बर्फबारी का नजारा उत्तरी भारत में सबसे ज्यादा देखने को मिलता है। उत्तरी भारत में ऐसे कई टूरिस्ट प्लेस हैं, जहां का बर्फबारी का नजारा देख के दिल कहता है ‘वाह क्या बात है’।
भारत में बर्फबारी का नजारा उत्तरी भारत में सबसे ज्यादा देखने को मिलता है। उत्तरी भारत में ऐसे कई टूरिस्ट प्लेस हैं, जहां का बर्फबारी का नजारा देख के दिल गद गद हो जाता है। और हां बर्फ़बारी का मज़ा लेने के लिए गर्म कपड़े साथ लाना क्योकि यहाँ जलाने के लिए लकड़िया नजर नहीं आएंगे, सिर्फ बर्फ दिखाई देगी, अगर आप भारत में उन जगहों के बारे में जानना चाहते हैं, जहां बर्फ सबसे ज्यादा देखने को मिलती है, ऐसे हिल स्टेशन की जानकारी यहाँ से प्राप्त करें।
गुलमर्ग की तुलना अक्सर जन्नत (स्वर्ग) से की जाती रही है और ऐसा कहना कुछ गलत भी नहीं है। एक बार बर्फ से ढक जाने के बाद पूरी घाटी जो बचपन में सुनते थे परियों की कहानी वो असली लगती है। गुलमर्ग भारत में सबसे अच्छे स्कीइंग स्थलों और बर्फबारी वाले स्थानों में से एक होने के लिए बेहद प्रसिद्ध है। यह कश्मीर राज्य का गुलमर्ग की असाधारण सुंदरता और श्रीनगर से इसकी निकटता हर साल हजारों पर्यटकों को अपनी और लुभाती है। गुलमर्ग गर्मियों में जितना लोगों को राहत पहुंचाता है, उतना ही मजेदार सर्दियों में हो जाता है जब लोग यहां स्कीइंग, स्नोबोर्डिंग, प्रसिद्ध गोंडोला केबल सवारी और ट्रेकिंग जैसी कई साहसिक खेल गतिविधियों में शामिल होने आते हैं। आप यहां से भारत की सबसे ऊंची पर्वत चोटी, कंचनजंगा पर्वत के मनोरम दृश्यों का भी आनंद ले सकते हैं। अक्टूबर से मार्च तक यहाँ बर्फबारी का दृश्य लुभावना होता है।
Best Hill Station शिमला
बर्फबारी की बात आते है तो दिल्ली से 8 घंटे की दूरी पर शिमला को कैसे भूला जा सकता है। अगर आप एक स्नो लवर हैं या एडवेंचर लवर हैं, तो उत्तर भारत में सबसे लोकप्रिय और भारी व्यवसायिक हिल स्टेशनों में से एक, शिमला सर्दियों में घूमने के लिए एक परफेक्ट जगह है। सर्द ऋतू में पनपने वाले वनस्पति एक खूबसूरत दृश्य पर्दान करते हैं, यहाँ पहले ब्रिटिश भारत की ग्रीष्मकालीन राजधानी हुआ करती थी, और इसलिए यहां पर औपनिवेशिक युग की वास्तुकला के कई अवशेष मिल सकते हैं। कसौली, मशोबरा और चैल जैसी जगहें शिमला के काफी करीब स्थित हैं।
Best Hill Station मनाली
दिसंबर में स्नोफॉल का लेना है मजा तो शिमला से महज 1 घंटे की दूरी पर मनाली हिल स्टेशन जो हिमाचल प्रदेश में स्थित एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है। विशाल हिमालय की चोटियों और भव्य घाटियों से घिरा, मनाली को अक्सर पर्यटक रोहतांग दर्रे के साथ देखेगे तो पैसा वसूल हो जायेगा। मनाली और रोहतांग दर्रा एक साथ मिलकर भारत के सबसे अच्छे बर्फीले स्थानों में से एक हैं। दिसंबर महीने में अगर आप मनाली जा रहे हैं, तो सोलंग घाटी जरूर जाएं और एडवेंचर एक्टिविटीज जैसे स्कीइंग, पर्वतारोहण और ट्रैकिंग जरूर करें। यह आमतौर पर जनवरी से अप्रैल तक बंद रहता है, इसलिए उन महीनों में यहां जाने से बचें। मनाली के लिए अक्टूबर – मार्च का महीना बर्फबारी देखने के लिए बेस्ट है।